{"_id":"671168f4899539ae060b4f54","slug":"two-crore-rupees-will-be-spent-in-the-development-of-municipality-amethi-news-c-96-1-gon1004-127787-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नगर पालिका के विकास में खर्च होंगे दो करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नगर पालिका के विकास में खर्च होंगे दो करोड़ रुपये
Fri, 18 Oct 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय की नगर पालिका गौरीगंज में करीब डेढ़ साल से विभिन्न कार्यों का प्रस्ताव अटका हुआ है, ऐसे में अब उन्हें गति दी जाएगी। जिले में 15वें वित्त में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से तैयारी की जा रही है।
नगर पालिका गौरीगंज में 15वें वित्त के अंतर्गत कई विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले हुई बैठक में गौरीगंज नगर पालिका के लिए करीब दो करोड़ रुपये की प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जिसमें जिले में 35 सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिनकी लंबाई 50 से 200 मीटर तक की है। इसी के साथ शहर के विभिन्न स्थलों पर वाटर कूलर की स्थापना की जाएगी, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
इसके लिए पूर्व में सभी जगह को चिह्नित करने की कार्रवाई भी की जा चुकी है। वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहन खरीदने का बजट भी जारी किया गया है, जिससे नगर पालिका क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं अन्य सामानों की खरीद भी की जाएगी। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता ने बताया कि विकास कार्य प्रस्तावित हैं। डीएम की स्वीकृति का पत्र मिलने के बाद कार्य पूरा किया जाएगा।