{"_id":"68cc5626b36466124601fef4","slug":"two-cow-killers-who-fled-after-encounter-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-148744-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुठभेड़ के बाद भागे दो गो हत्यारे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुठभेड़ के बाद भागे दो गो हत्यारे गिरफ्तार
Fri, 19 Sep 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। सराय महेशा गांव में शनिवार सुबह गो हत्यारों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद बच निकले चार आरोपियों में से दो को जायस पुलिस ने बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। दोनों के पास से गो हत्या में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस अब बाकी आरोपियों को खोजने में जुटी है।
थाना प्रभारी जायस अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त मोहल्ला ख्वाजगान निवासी सैफुल्ला (40) और हटिया निवासी इरफान (29) हैं। तलाशी में इनके पास से एक चापड़, दो छुरी, लकड़ी का ठीहा, चार रंगीन प्लास्टिक रस्सी, एक झोला और एक बोरी मिली है। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि 11 सितंबर की रात अपने चार साथियों के साथ सराय महेशा गांव में गो हत्या की थी। 12 सितंबर को दोबारा योजना बनाई थी, तभी पुलिस और स्वाट टीम पहुंच गई।
खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई और मौके से बच निकलने में सफल हो गए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों पर गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।