{"_id":"609c15d08ebc3ed6bc4af81b","slug":"two-arrested-for-cheating-by-cloning-atm-card-amethi-news-lko577876127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। एटीएम कार्ड चोरी कर उसे एटीएम डिवाइस से स्कैन कर पैसा निकालने वाला एक गिरोह जायस पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को इनके पास से विभिन्न बैंकों के पांच एटीएम कार्ड, एटीएम स्कैनर डिवाइस तथा नगदी बरामद हुई। पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
मुखबिर की सूचना पर सक्रिय जायस थाने के प्रभारी एसओ अवनीश कुमार चौहान कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ से दो संदिग्धों को धर दबोचा। पूछताछ में इनकी पहचान जिला रायबरेली के थाना लालगंज के गांव अलीनगर निवासी वकास कुरैशी तथा इसी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रदीप गुप्त के रूप में हुई। तलाशी के दौरान वकास कुरैशी के पास से एक एटीएम स्कैनर डिवाइस, एक आधार कार्ड, दो विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड तथा 1,900 रुपये तथा प्रदीप गुप्त के कब्जे से तीन विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन व 1,700 रुपये नगद बरामद हुए। एसओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने एटीएम कार्ड चोरी कर उसे एटीएम डिवाइस से स्कैन करके क्लोन बनाकर एटीएम से पैसा निकालने की बात स्वीकार की है।
बरामद राशि को इसी प्रकार क्लोन तैयार कर लालगंज स्थित एक एटीएम बूथ से निकालने की बात स्वीकार की है। इसके पास मिली कार संख्या यूपी 32 एलई 8355 के कागजात मांगने पर दिखा न सके। पुलिस बरामद एटीएम कार्ड, स्कैनर, नगदी व कार को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।