फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   two arrest

पुलिस के हत्थे चढ़े दो वाहन चोर

Wed, 02 Dec 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
two arrest
गौरीगंज (अमेठी)। लंबे समय से वाहन चोरी करने वाले दो युवक मंगलवार रात कमरौली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जांच के दौरान दोनों के पास मौजूद एक-एक बाइक चोरी की निकली। चोरों की निशानदेही पर एक और बाइक खंडहर से बरामद की गई। वाहन चोरों के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस बरामद बाइक व तमंचा जब्त करते हुए केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

अपराधियों की धरपकड़ के लिए इनदिनों जिले में एक अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार रात गश्त पर निकले कमरौली एसओ शिवाकांत पांडेय को मुखबिर ने इंडस्ट्रियल एरिया के रोड नंबर चार पर दो वाहन चोरों के मौजूद होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसओ ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ा। पुलिस ने दोनों से उनके पास मिलीं बाइक का कागज मांगा तो वे नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार करते हुए एक और बाइक चोरी कर खंडहर में छुपाकर रखने की जानकारी दी। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने मालविका फैक्टरी के खंडहर से तीसरी बाइक बरामद की। तलाशी के दौरान एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पकड़ा गया भवानी शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव सढ़िया तथा मुश्ताक निवासी गांव सुखचैन तिवारी का पुरवा थाना कमरौली के रूप में हुई। कहा कि भवानी के पास से मिली बाइक बाजार शुकुल के जैनबगंज से तो मुश्ताक के पास मिली बाइक जगदीशपुर के जलालपुर से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed