{"_id":"681bb298f44cd6cdda00dd2e","slug":"two-accused-arrested-for-shooting-at-wedding-ceremony-amethi-news-c-96-1-ame1002-139904-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शादी समारोह में गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शादी समारोह में गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 08 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्थुनी गांव के तुनियातर मजरे में सोमवार देर रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से एक तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद हुए।
खौदिया गांव निवासी राजदुलार यादव ने मौसेरे भाई संजय यादव को गोली मारने के मामले मे भद्दौर गांव निवासी संतोष यादव, सुनील यादव, शैलेंद्र यादव और अज्ञात पर केस दर्ज करवाया था। इसके बाद बुधवार को निजामुद्दीनपुर-भद्दौर मार्ग से पुलिस ने संतोष यादव और शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान शैलेंद्र के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक कारतूस मिला। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की टीम अब अन्य दो आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस पूछताछ में शैलेंद्र यादव ने बताया कि वह गुजरात में रहकर काम करता है और शादी में शामिल होने गांव आया था। विवाह समारोह में वह अपनी भाभी से भोजन करते समय मजाक कर रहा था, तभी संजय वहां पहुंचा और आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई और झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच गोली चल गई और संजय घायल हो गया। शैलेंद्रने यह भी दावा किया कि संजय के साथ आए तीन लोग पहले भिड़े, उसके साथी सिर्फ बचाव कर रहे थे।