फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Trisundi defeated Chandauli 3-1 in football match

Amethi News: फुटबॉल मैच में त्रिसुंडी ने चंदौली को 3-1 से हराया

Sun, 17 Sep 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 17 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Trisundi defeated Chandauli 3-1 in football match
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ सीआरपीएफ के अ​​धिकारी
भादर (अमेठी)। त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के प्रांगण में अंतर्गत केंद्र फुटबाॅल प्रतियोगिता शनिवार को आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 63,93,239 बटालियन ,91,101,104 आरएएफ, जीसी त्रिसुंडी ,जीसी प्रयागराज, जीसी चंदौली समेत दस टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पांच दिवसीय मैच में फाइनल मुकाबला शनिवार को ग्रुप केंद्र जीसी त्रिसुंडी और ग्रुप केंद्र चंदौली के बीच खेला गया। ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी के कप्तान भास्कर मंडल और ग्रुप केंद्र चंदौली के कप्तान शिवानंद सिंह की टीम आमने-सामने उतरी । कांटे की टक्कर में ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी की टीम ने ग्रुप केंद्र चंदौली को 3-1 से 2 गोल की बढ़त लेकर हरा दिया। रेफरी की भूमिका राहुल कन्नौजिया ने निभाया। मुख्य अतिथि डीआईजी जीसी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि हारे हुए खिलाड़ी परेशान न हों कमियों को दूर करते हुए अधिक मेहनत करके आने वाली अन्य प्रतियोगिता में विजेता बनें । इस मौके पर पीके राय, बीएल वर्मा, सुमित कुमार, रवि कुमार,अमित कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed