फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Trend of drone and trolley videography increased in weddings

Amethi News: शादियों में बढ़ा ड्रोन व ट्राॅली वीडियोग्राफी का चलन

Wed, 29 Jan 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 29 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Trend of drone and trolley videography increased in weddings
अमेठी सिटी। वैवाहिक कार्यक्रमों में रस्म रिवाजों के बीच आधुनिकता का पूरी तरह समावेश दिख रहा है। शादियों में ड्रोन व ट्राॅली फोटोग्राफी का क्रेज तेजी से बढ़ा है। गांव हो या शहर ट्राॅली व ड्रोन फोटो-वीडियोग्राफी की मांग बढ़ी है। ऐसे में वीडियोग्राफी संचालकों का कारोबार बढ़ गया है।
विज्ञापन




वीडियोग्राफी संचालक जगदीश मौर्य, पंकज श्रीवास्तव, कृष्णा शंकर शुक्ल बताते हैं कि ड्रोन फोटोग्राफी की नई तकनीक आधारित गुणवत्ता से 360 डिग्री व्यू में वेडिंग शूट किया जा रहा है। शहरों में प्रो प्लस ड्रोन व ट्राॅली फोटोग्राफी का विशेष चलन था। अब शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी फूल बरसाने वाला फ्लॉवर ड्रोन का चलन तेजी से बढ़ा है। नई तकनीक के छोटे बढ़े ड्रोन आ गए हैं।
विज्ञापन



सेंसर चालित नई टेक्नोलॉजी के ड्रोन से रिकॉर्डिंग हो रही है। नई तकनीक के ड्रोन आउटडोर के साथ इनडोर में भी उड़कर वीडियोग्राफी कर रहे हैं। यह ड्रोन करीब 700 से 800 फीट ऊंचाई से शूट कर रहे हैं। मैरिज लॉन हॉल, कार्यक्रम स्थल पर डेकोरेशन से लेकर दुल्हा-दुल्हन की एंट्री के फोटो व वीडियोग्राफी ड्रोन के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संचालकों के अनुसार अब ड्रोन, ट्रॉली का चलन होने से वीडियोग्राफी का क्रेज बढ़ा है। बताया कि साधारण फोटो व वीडियोग्राफी का रेट 10 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक है। वहीं, ड्रोन, टॉली आदि का 50 हजार से लेकर एक लाख व उससे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed