फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Trees and pillars fell due to storm, power crisis deepened

Amethi News: आंधी से गिरे पेड़ व खंभे, गहराया बिजली संकट

Mon, 27 May 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 May 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Trees and pillars fell due to storm, power crisis deepened
50 हजार आबादी की गुल हुई बिजली, कई घरों के उड़े टिनशेड पेड़ गिरने से दो महिलाएं भी हुईं जख्मी
विज्ञापन

पीठीपुर, बड़गांव, भेंटुआ, एचएएल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की आपूर्ति हुई प्रभावित, आम की फसल को भी नुकसान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
अमेठी। क्षेत्र में रविवार की दोपहर आई तेज आंधी से दर्जनों पेड़ व बिजली के खंभे टूट गए। पेड़ की चपेट में आने से दो महिलाएं जख्मी हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कई फीडरों के खंभे टूटने व गिरने से करीब 50 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। आंधी के दौरान कई लोगों के घरों में टिनशेड आदि उड़ गए। आंधी से लोगों का हजारों का नुकसान हो गया। आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
अमेठी तहसील क्षेत्र में रविवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बारिश के साथ धूल भरी तेज आंधी आई। तेज आंधी ने कई घरों के टिनशेड व अन्य सामान उलट पुलट दिए। इस दौरान अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरारी गिरधर शाह में जहीर अहमद के मकान में सामने लगे पीपल के पेड़ की डाल गिर गई। घटना में जहां जहीर व उनके भाई आशिक अली का मकान क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं घटना में जहीर की मां सुल्ला बानो (75) व एक अन्य पड़ोसी महिला अफसाना (27) घायल हो गईं। इनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। सुल्ला बानो को वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आंधी से कई अन्य जगहों पर पेड़ गिर गए। साथ ही कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए। जिससे क्षेत्र के पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के कोरारी, गंगौली, संग्रामपुर, महाराजपुर, कोहरा व रामगढ़ फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई पंकज सिंह ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने की कोशिश चल रही है। कोशिश है कि जिन गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है, वहां जल्द ही आपूर्ति शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में बाधित हुई बिजली आपूर्ति
रामगढ़ फीडर के गांव गडेरी बजरवा में एलटी लाइन के तीन विद्युत पोल व तार, पीठीपुर गांव में एक पोल, महका और जगजोतपुर में 11000 लाइन का विद्युत पोल तार एवं ट्रांसफाॅर्मर गिर कर टूट गया। वहीं पूरे चंद्रमणि गांव में नीम का पेड़ गिरने से एवं यूकेलिप्टस के पेड़ गिरने से कई पोल टूट गए। महाराजपुर फीडर के गांव पंडरी में एलटी लाइन का तीन विद्युत पोल कोरारी फीडर पर पूरे शिव गुलाम गांव में मिथिलेश शुक्ला के नलकूप के पास लगा विद्युत पोल टूट गया। जिसके चलते विद्युत उपकेंद्र की 50 हजार से अधिक की आबादी विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परेशान रही। बड़गांव विद्युत केंद्र के विभिन्न फीडर पर भी तेज आंधी के चलते आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही भेंटुआ, एचएएल आदि विद्युत उपकेंद्र भी आंशिक रूप से प्रभावित रहे।


चल रही आपूर्ति बहाल करने की कोशिश
एक्सईएन रोहित सिंह ने बताया कि पीठीपुर, बड़गांव, भेंटुआ, एचएएल विद्युत उपकेंद्र पर तेज आंधी से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली है। पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में विद्युत पोल ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं। अन्य विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में सामान्य फाल्ट आई है। जिसे सही कराया जा रहा है। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed