{"_id":"6695858ccf8302407603ddc4","slug":"tree-fell-on-transformer-three-poles-broken-amethi-news-c-96-1-gon1004-122109-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रांसफार्मर पर गिरा पेड़, तीन पोल टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रांसफार्मर पर गिरा पेड़, तीन पोल टूटे
Tue, 16 Jul 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल के रहमतगढ़ गांव में ट्रांसफार्मर पर गिरा पेड़। स्रोत-ग्रामीण
बाजार शुकुल (अमेठी)। ट्रांसफार्मर के ऊपर महुआ का पेड़ गिरने से तीन खंभे टूट गए। इससे हजारों लोगों की आबादी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं रहमतगढ़-इंदरिया मार्ग बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों को फोन करने के बाद भी कोई देखने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।
बाजार शुकुल के रहमतगढ़ गांव के पूरब सड़क के किनारे रखे ट्रांसफार्मर पर सोमवार तड़के तीन बजे महुआ का पेड़ गिर गया। गांव के दिनेश, पप्पू, सुंदर व ओमप्रकाश का कहना रहा कि अगर दिन में ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरा होता तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी। लोगों के सोकर उठने के पहले तेज आवाज के साथ पेड़ गिरा। उस समय सड़क खाली थी। इसी के साथ बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
मौके पर पड़े बिजली के पोल व टूटे तार को भी नहीं हटाया गया। इसी के साथ आसपास के अन्य गांवों को जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अश्विनी यादव ने बताया कि मौके पर श्रमिकों को भेजा गया है। देर रात तक रास्ता खोल दिया जाएगा। बिजली लाइन भी शीघ्र सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।