{"_id":"6a9726637c8e7dc5920534dc","slug":"tree-falls-on-power-line-50000-people-left-without-electricity-amethi-news-c-96-1-ame1022-174726-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लाइन पर गिरा पेड़, 50 हजार लोगों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लाइन पर गिरा पेड़, 50 हजार लोगों की बिजली गुल
Wed, 02 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमेठी उपकेंद्र के पैनल की मरम्मत करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल। महोना-बाजार शुकुल 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से सोमवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रातभर चले मरम्मत कार्य के बाद मंगलवार सुबह करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब 12 घंटे बिजली गुल रहने से कस्बे समेत आसपास के गांवों के लगभग 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित रहे। लंबे बिजली संकट के चलते इनवर्टर और सौर ऊर्जा उपकरण भी जवाब दे गए, जबकि पानी की व्यवस्था के लिए लोगों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ा।
बिजली बाधित होने से बाजार शुकुल कस्बा, दक्खिन गांव क्यार, पाली, मांझगांव, धनेशा राजपूत, खेममऊ, शिवली, उरेरमऊ, बूबूपुर, तेंदुआ, अंदीपुर, पूरे भोजा तिवारी और पांडेयगंज समेत कई गांवों के लोग परेशान रहे।
ऊर्जा निगम की टीम पूरी रात लाइन दुरुस्त करने में जुटी रही। मंगलवार सुबह आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ अखिलेश कुमार गिरि ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।