फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   treatment will be given to patients on doorstep in villages

अब गांव में ही होंगी जांचें, मिलेगा इलाज

Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
treatment will be given to patients  on doorstep in villages
भादर (अमेठी)। ग्रामीणांचल के लोगों को इलाज के लिए अब दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। अब गांव के भीतर ही उन्हें सभी महत्वपूर्ण जांच, परामर्श व इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

डॉक्टरों व चिकित्सीय संसाधनों की कमी से जूझ रहे जिले में लोगों को समय से बीमारी की पहचान नहीं होने की वजह से सही इलाज नहीं मिल पाता है। इससे साधारण बीमारी गंभीर बीमारी में बदल जाती है। इससे लोगों को मेडिकल कॉलेज से लेकर एम्स तक भटकना पड़ता है। मेडिकल कालेजों से लेकर बड़े अस्पतालों में भी दिन प्रतिदिन रेफर केसों और मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने का फैसला लिया है। इसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। शीघ्र ही ग्रामीणांचल के लोगों के पास सेहत की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन

इन बीमारियों की होगी जांच
बीपी, पल्स, शुगर, टायफायड, थायरायड, एनीमिया, सर्वाइकल कैंसर, पैंक्रियाज, किडनी, लिवर, यूरिन के अलावा आंखों की जांच की जाएगी। लोगों की सेहत की मॉनीटरिंग कर जांच रिपोर्ट व हेल्थ डाटा ई-संजीवनी पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। ग्रामीणों का हेल्थ डाटा ई-संजीवनी पोर्टल पर अपडेट होने से एक ही क्लिक पर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। जांच रिपोर्ट देख डॉक्टरों का पैनल परामर्श देकर समय से दवाएं व इलाज दे सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं होगी मजबूत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार मिश्र कहते हैं की सरकार के इस फैसले से गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी। लोगों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जाएगा। परमानेंट मॉनीटरिंग से बड़ी से बड़ी बीमारियां दूर भागेंगी। दूर-दराज किसी को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बीमारियों की जांच के लिए आठ उपकरण तैयार किए गए हैं। इससे 80 पैरामीटर्स पर जांच की जा सकेगी। जिसके आधार पर गांवों में ही लोगों का बेहतर इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed