फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Train not available for prayagraj at day time

प्रयागराज के लिए दिन में नहीं ट्रेन, यात्री परेशान

Sun, 04 Jul 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Train not available for prayagraj at day time
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज ट्रैक पर दिन में एक भी ट्रेन नहीं चलने से यात्री परेशान हैं। ट्रैक पर संचालित दो जोड़ी पैसेंजर व एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन कोविड संक्रमण शुरू होने के बाद से बंद है।
विज्ञापन

प्रयागराज में संगम स्नान के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में जिले से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। कोरोना संक्रमण से पहले अप/डाउन प्रयाग-रायबरेली-लखनऊ पैसेंजर, बरेली पैसेंजर के साथ मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को हरिद्वार से प्रयाग तो सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को प्रयाग से हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन चलती थी।
विज्ञापन

संक्रमण के बढ़ने पर 22 मार्च 2020 से ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया था। संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद विभाग ने सुबह गौरीगंज से गुजरने वाली हरिद्वार-प्रयाग एक्सप्रेस का संचालन तो बहाल कर दिया लेकिन सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ दिन में संचालित होने लखनऊ-प्रयाग व रात में संचालित बरेली-प्रयाग ट्रेन का संचालन बहाल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जहां दिन में लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयाग के बीच के छोटे स्टेशनों के लिए एक भी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों परेशानी हो रही है। यात्रियों ने पीआरएल पैसेंजर व बरेली-प्रयाग पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल करने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संचालन का निर्णय उच्चाधिकारियों के स्तर से होना है। यात्रियों की मांग से विभाग को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed