फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   train

कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी का संचालन शुरू

Tue, 02 Feb 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
train
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक की सबसे लोकप्रिय ट्रेन कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार से फिर चलने लगी। इससे नौकरी पेशा के साथ व्यापारियों को यात्रा में राहत मिली। अमेठी में ट्रेन पहुंचने पर ड्राइवर, गार्ड व स्टेशन मास्टर को लोगों ने मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

कानपुर, लखनऊ व रायबरेली में नौकरी करने वालों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करते हैं। कोविड संक्रमण के चलते 22 मार्च से ट्रेन का संचालन बंद हुआ तो यात्रियों को परेशानी होने लगी। संक्रमण की रफ्तार सुस्त होने तथा यात्रियों की मांग पर रेल विभाग ने मंगलवार से ट्रेन का संचालन नियमित अप/डाउन में कर दिया। मंगलवार सुबह प्रतापगढ़ से चलकर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर गौरीगंज में ठहराव के साथ कानपुर के लिए रवाना हुई। पहले दिन ट्रेन में आरक्षित टिकट से 116 यात्रियों ने जायस, फुसरतगंज, रायबरेली, बछरावां, निगोहा, लखनऊ, उन्नाव व कानपुर की यात्रा की। गौरीगंज में ट्रेन से कई यात्री उतर कर गंत्व्य को रवाना हुए। ट्रेन संचालित होने के बाद दैनिक यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों के ट्रेन के ठहराव वाले स्टेशन की यात्रा करने में सहूलियत होगी तो विभाग की आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि इंटरसिटी पर यात्रा करने के लिए ऑनलाइन या बुकिंग कांउटर पर टिकट मिलेगा। आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करने की सुविधा कोविड काल में यात्रियों को मिलेगी। दैनिक पास की सुविधा अग्रिम निर्देशों तक यात्रियों को नहीं मिलेगी। मंगलवार को अमेठी में ट्रेन पहुंचने पर ड्राइवर, गार्ड और स्टेशन मास्टर को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed