{"_id":"5fe225f18ebc3e3dd12f86c2","slug":"traders-stopped-flyover-construction-amethi-news-lko55623186","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने बंद कराया फ्लाई ओवर निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने बंद कराया फ्लाई ओवर निर्माण
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित 102-बी ककवा रोड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का निर्माण मंगलवार को व्यापारियों ने बंद करा दिया। व्यापारियों का आरोप है कि फ्लाई ओवर का पिलर सड़क के सेंटर में नहीं हो रहा है और कार्यदायी संस्था ने जानबूझकर मुख्य ड्रेन को तोड़ा। व्यापारी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।
लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित 102-बी ककवा रोड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पिलर का निर्माण का कार्य दक्षिणी छोर पर पूरा हो गया है। उत्तरी छोर पर पहले पिलर के फाउंडेेशन का कार्य हुआ है। दूसरे पिलर निर्माण के लिए खुदाई का कार्य मंगलवार सुबह जेसीबी कर रही थी। जेसीबी से खोदाई के दौरान ककवा रोड पर बना मुख्य ड्रेन (नाला) टूट गया।
व्यापारी पहले पिलर के फाउंडेशन एवं पिलर को सेंटर से पश्चिम की ओर एक मीटर अधिक बनाने तथा जेसीबी से ड्रेन तोड़ने को लेकर आक्रोशित हो गए। आक्रोशित व्यवसाई पवन कुमार अग्रवाल की अगुवाई में जेसीबी एवं पिलर के निर्माण कार्य को बंद कराते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
पवन अग्रवाल का आरोप है कि पिलर का निर्माण कार्य सेंटर के बजाए पश्चिम की ओर एक मीटर अधिक किया जा रहा है। वहीं ड्रेन तोड़ने से पानी निकासी नहीं हो पाएगी। सड़कों पर पानी फैलेगा और संक्रामक बीमारियां होंगी।
आरोप लगाया कि सोमवार से वे लगातार एसडीएम, एडीएम, पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फोन कर उक्त मामलेे की जानकारी दे रहे हैं लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया। कहा कि जब तक उक्त समस्याओं का निस्तारण नहीं होता निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
नगर अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि हम लोग फ्लाई ओवर का विरोध नहीं कर रहे हैं। हमारा जो मकान टूट रहा है हमें उसका मुआवजा मिले। इसके लिए करीब 63 लोग दीवानी न्यायालय की शरण में गए हैं। दीवानी न्यायालय की ओर से कमीशन भी आया है।
उन्होंने कहा कि हम लोगों का 100 वर्ष पूर्व यहां तब मकान बना जब कटरा राजा हिम्मत सिंह ग्राम पंचायत थी। नगर पंचायत 1971 में बनी। जिसकी सीमा 40 फीट की है। कहा कि मकान तोड़ा जा रहा है तो मुआवजा देना चाहिए। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। सेतु निगम के अधिकारियों से वार्ता की गई है। वह आ रहे हैं जो भी समस्या होगी उसका हल निकाला जाएगा।