{"_id":"665112931f71b21c2d010fb4","slug":"traders-should-install-cctv-cameras-in-their-establishments-amethi-news-c-96-1-ame1002-119283-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में लगवाएं सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में लगवाएं सीसीटीवी कैमरा
Sat, 25 May 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 25 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को एएसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्या सुनीं। साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा के लिए आवश्यक टिप्स भी बताए।
शुक्रवार को हुई बैठक में एएसपी हरेंद्र प्रताप ने व्यापारियों को पुलिस का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही सर्राफा व्यापारी, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, भट्ठा मालिकों को निर्देशित किया कि सभी लोग अपने माध्यम से जो गार्ड व चौकीदार रखते हैं, उनका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं।
उन्होंने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सर्राफा व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया। बाजारों व दुकानों में होने वाली भीड़ से सुरक्षा के लिए इसे अनिवार्य बताया। जिन व्यापारियों के फायर सुरक्षा उपकरण कार्यशील नहीं हैं, उसको दुरुस्त कराने और जिनके प्रतिष्ठान में नहीं लगे हैं, उन्हें लगवाने को कहा है। साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मयंक द्विवेदी के साथ व्यापारी सतीश श्रीवास्तव समेत कई व्यपारी मौजूद रहे।