{"_id":"6ada659307d467ac610f5e1c","slug":"dcm-truck-rams-into-a-stationary-truck-on-the-expressway-helper-killed-amethi-news-c-96-1-ame1017-178690-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, हेल्पर की मौत
Fri, 23 Oct 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
जामों। शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह खड़े ट्रक से डीसीएम टकराने से जामों के दखिनवारा गांव के पूरे पीरबख्श निवासी सलमान (20) की मौत हो गई। वह डीसीएम पर हेल्पर का काम करता था। बुधवार देर रात शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम पसर गया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
सलमान के भाई इस्कार अहमद ने बताया कि उनका भाई एक सप्ताह पहले घर से काम पर निकला था। वह कश्मीर से सेब लादकर सुल्तानपुर आ रहा था। मंगलवार को फोन पर हादसे की जानकारी मिली। बताया गया कि जलालाबाद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर डीसीएम खड़े ट्रक से टकरा गई है।
परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि सलमान की मौत हो चुकी है। सलमान की मौत से मां साजिदा बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रहीं मां को उसकी मौत की खबर मिली। शव गांव पहुंचा तो वह उससे लिपटकर बिलखने लगीं। बहनें रुखसाना बानो, जायदा बानो और खुशबू भी भाई की मौत से गमगीन हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद बुधवार रात शव गांव लाया गया। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि हादसा शाहजहांपुर में हुआ है। मामले में कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।