फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The meeting of Ram and Bharat; chants of 'Jai' (victory/hail) resound.

Amethi News: राम व भरत का मिलन, लगे जयकारे

Fri, 23 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The meeting of Ram and Bharat; chants of 'Jai' (victory/hail) resound.
 अमेठी में भरत मिलाप के दौरान निकली झांकी। स्रोत: आयोजक  
अमेठी। गांधी चौक पर बुधवार रात भगवान राम और भरत का मिलन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। ऐतिहासिक भरत मिलाप उत्सव में राम दरबार की झांकी, कलात्मक चौकियों और बैंड पार्टियों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियां देखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों की भीड़ जुटी। चौराहों और सड़कों को विद्युत झालरों से सजाया गया था।
विज्ञापन


रामलीला समिति और रामलीला आयोजन समिति के तत्वावधान में भरत मिलाप का आयोजन किया गया। हनुमानगढ़ी मंदिर से बैंड-बाजे के साथ रामरथ निकाला गया। रथ पर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान विराजमान रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने आरती उतारी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, रामलीला समिति के पदाधिकारियों और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


राम दरबार की झांकी के बाद कलात्मक चौकियों और बैंड पार्टियों का सिलसिला शुरू हुआ। रातभर शहर की सड़कों से झांकियां निकाली गईं। शुक्रवार भोर में झांकी, बैंड और रोड लाइट सजावट प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। कोतवाली निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी भ्रमणशील रहे। भीड़ को देखते हुए वाहनों का आवागमन नियंत्रित किया गया और छोटे वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक महाराजी प्रजापति, राजेश कुमार अग्रवाल, जयप्रकाश लोहिया, विजय अग्रवाल, फूलचंद कसौधन, हिमांशु, हरिकेश, राहुल, नितिन भालोटिया, विवेक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सौरभ भालोटिया, और अनिल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed