{"_id":"6ada661717fbcd00ae073c7a","slug":"sub-inspector-suspended-over-allegations-of-financial-transactions-amethi-news-c-96-1-ame1029-178746-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लेनदेन के आरोप में दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लेनदेन के आरोप में दरोगा निलंबित
Fri, 23 Oct 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज। 25 हजार रुपये के कथित लेनदेन के मामले में मुंशीगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चंदेल को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ अमेठी श्वेताभ भास्कर को सौंपी गई है। दुलापुर कला के देवकली गांव निवासी साहिल के परिजनों ने उपनिरीक्षक पर रुपये मांगने का आरोप लगाया था।
मामले में शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। अब जांच में आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। इसमें कथित लेनदेन से संबंधित बातचीत और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी, ताकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। सीओ अमेठी श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले की जांच उन्हें सौंपी गई है। जांच के दौरान आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।