{"_id":"660c6398048bdc1b7b0439a5","slug":"tractor-trolley-overturned-daughter-died-in-front-of-father-amethi-news-c-96-1-ame1002-116258-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, पिता के सामने बेटी ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, पिता के सामने बेटी ने दम तोड़ा
Wed, 03 Apr 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
जोया फाइल फोटो
अमेठी सिटी। मंगलवार का दिन पूरे विन्ध्या मजरे धारूपुर गांव के लिए काला दिन साबित हुआ। एक तरफ आग लगने से जहां 12 बीघे गेहूं की फसल जलने से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं, गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के पलटने से एक नौ वर्षीय बालिका की दबकर मौत हो गई। गौरीगंज थाने के पूरे विन्ध्या मजरे धारूपुर में मंगलवार को कंबाइन मशीन से गेहूं कटाई के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली में गफ्फार गेहूं लाद कर घर आ रहे थे। ट्राॅली पर गफ्फार की नौ वर्षीय पुत्री जोया बैठी थी। अचानक ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। गेहूं के साथ जोया भी उसके नीचे दब गई। ट्राॅली पलटने के बाद चीख-पुकार पर एकत्र लोगों ने आनन-फानन में ट्राली सीधा करते हुए जोया को निकाला। लेकिन तब तक जोया की मौत हो चुकी थी। जोया की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया।
पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की कोशिश। लेकिन, परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए। अंत में परिजनों ने लिखित रूप से पोस्टमॉर्टम से इंकार करने की बात पुलिस को देते हुए गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसएचओ शिवकांत तिवारी ने बताया कि परिजन पोस्टमाॅर्टम कराने को तैयार नहीं हुए।