{"_id":"6678a1106ed78cdf8d050c36","slug":"tourism-facilities-will-be-developed-in-shri-shankar-budhe-baba-temple-amethi-news-c-96-1-gon1004-120845-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: श्रीशंकर बूढ़े बाबा मंदिर में होगा पर्यटन सुविधाओं का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: श्रीशंकर बूढ़े बाबा मंदिर में होगा पर्यटन सुविधाओं का विकास
Mon, 24 Jun 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामो के प्राचीन श्रीशंकर बूढ़े बाबा मंदिर में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जिला पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित कार्य के लिए कुल 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। छह महीने में निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
मंदिर के जीर्णोद्धार के बारे में श्री शंकर बूढ़े बाबा चैरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने बताया कि यहां पर शिवलिंग की स्थापना भगवान जामवंत ने की थी। जामवंत के ही नाम से क्षेत्र का नाम जामो है। पर्यटन विभाग की ओर से खर्च की जा रही धनराशि से मंदिर परिसर में धर्मशाला या हॉल का निर्माण, मंदिर के पास सगरा में घाट निर्माण कार्य, स्नानागार आदि का कार्य किया जाना है। इसी के साथ मंदिर में पेंटिंग आदि का कार्य होगा।
एमएलसी ने बताया कि मंदिर परिसर करीब 15 बीघे में फैला है। पूर्व में इसका विस्तार ज्यादा था, बाद में कई लोग मंदिर के आसपास बस गए थे, जिनसे यह जमीन हाल के वर्षों में खरीदी गई। कहा कि मंदिर में पौधारोपण आदि का कार्य भी किया जाना है। जिला पर्यटन अधिकारी महेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर पर्यटन विकास के लिए टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
शिवरात्रि पर लगता है मेला
जामो स्थित श्री शंकर बूढ़े बाबा मंदिर में दशहरा व शिवरात्रि पर बड़ा मेला लगता है। शिवरात्रि पर तीन दिनों तक चलने वाले मेले में हजारों की संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। शिव विवाह के दिन मंदिर परिसर में एक गरीब बेटी की शादी भी धूमधाम से की जाती है, जिसका खर्च मंदिर ट्रस्ट वहन करता है। .
.. और शुरू हुई रामलीला की परंपरा
श्री शंकर बूढ़े बाबा मंदिर में करीब 50 साल से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। एमएलसी गोपालजी ने बताया कि रामलीला की शुरुआत एक मुस्लिम चकबंदी अधिकारी ने की थी। उसके बाद से यह परंपरा लगातार जारी है। गांव के कलाकार हर वर्ष नवरात्रि के समय रामलीला का मंचन करते आ रहे हैं। पुजारी राम अभिलाष गिरि ने बताया कि परिसर में मां दुर्गा व राधाकृष्ण का मंदिर भी बना हुआ है।