फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tough maths questions confuse me

Amethi News: गणित के कठिन सवालों ने उलझाया

Wed, 18 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tough maths questions confuse me
गौरीगंज नवोदय विद्यालय से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
अमेठी सिटी। सीबीएसई की हाईस्कूल गणित परीक्षा सोमवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच पहले दिन स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों गणित के पेपर हुए। प्रश्नपत्र में पूछ गए सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। इसके चलते परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर निकले अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरे पर तनाव साफ दिखाई दिया। कई छात्रों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षा से अधिक कठिन बताया।
विज्ञापन




गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, मुंशीगंज के एचएएल स्कूल कोरवा, गौरीगंज के एसजेएस, केंद्रीय विद्यालय जगदीशपुर, इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर और राइट वे स्कूल जगदीशपुर में परीक्षा हुई। निर्धारित समय पर परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी बाहर निकले तो प्रश्नों के स्तर को लेकर चर्चा होने लगी। कई छात्रों ने कुछ सवालों का हल करने में सामान्य से अधिक समय लगने की बात कही। हालांकि, अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र पूरा कर लेने की बात कही।
विज्ञापन



परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को कठिन बताते हुए कहा कि कुछ प्रश्न ऐसे थे, जिनका समाधान काफी प्रयास के बाद भी नहीं निकल सका। हालांकि सौम्या सिंह सहित कई छात्राओं ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। उन्होंने बताया कि अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ विद्यार्थियों ने ट्रिग्नोमेट्री और सर्कल से जुड़े प्रश्नों में अधिक समय लगने की बात कही। शिक्षकों का मानना है कि परीक्षा के प्रश्न पत्र का स्तर मध्यम रहा और नियमित अभ्यास करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे अंक मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed