फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   toppers got special scholrship

मेधावियों को मिलेगा विशेष छात्रवृत्ति का तोहफा

Mon, 20 Dec 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
toppers got special scholrship
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित इंटर कॉलेज में अध्ययनरत मेधावियों को शासन विशेष छात्रवृत्ति देगा। इसके लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में बैठने के लिए 24 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

विभाग जिले में 35 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त व 199 वित्त विहीन इंटर कॉलेज का संचालन करता है। इन कॉलेजों में कक्षा 10 में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 24,664 है। इन विद्यार्थियों को शासन माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से विशेष छात्रवृत्ति देगा। छात्रवृत्ति पाने वाले सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षा नहीं देने वाले व परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को इस योजना के लाभ से वंचित रहना होगा। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी को होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों को 30 रुपये तो अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को 50 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर की श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों को सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी आय व जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदन पत्रों का परीक्षण करने के बाद पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद मेधावी को शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी।

डीआईओएस ने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके इसके लिए प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रचार, प्रसार कराते हुए विद्यार्थियों से 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया गया है। योजना से जुड़ी जानकारी कार्यालय में पटल सहायक रामसुरेश के मोबाइल नंबर 9651800372 पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed