फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Took a loan of Rs 2.4 lakh against the farmer without informing him

Amethi News: किसान को बताए बगैर उसकी खतौनी पर ले लिया 2.4 लाख का ऋण

Thu, 13 Feb 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Took a loan of Rs 2.4 lakh against the farmer without informing him
जगदीशपुर (अमेठी)। बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा थौरी के शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर सहित पांच लोगों पर जालसाजी कर खतौनी के माध्यम से 2.4 लाख रुपये ऋण लेने का मामला प्रकाश में आया है। कोर्ट के आदेश पर किसान की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कचनांव गांव निवासी किसान अर्जुन प्रसाद ने बड़ौदा यूपी बैंक, शाखा थौरी के तत्कालीन शाखा प्रबंधक विवेक सिंह, फील्ड ऑफिसर सहित थौरी गांव निवासी रमेश कुमार, गया प्रसाद और राम मनोहर पर खतौनी लगा फर्जी ढंग से लोन लेने का आरोप लगाया है। किसान के अनुसार 16 मई, 2024 को उनकी खतौनी पर 2.4 लाख रुपये का लोन फर्जी तरीके से लेने की जानकारी प्राप्त हुई। शिकायत पर बैंक के शाखा प्रबंधक ने उनसे अभद्रता करते हुए डांट कर भगा दिया।
विज्ञापन

थाने से लेकर अफसरों तक शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में पांचों आरोपियों के विरुद्ध कई धाराओं में मंगलवार रात केस दर्ज किया गया। एसओ तनुज पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed