फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tomorrow a job fair will be organized at ITI Tiloi

Amethi News: वाहनों से डीजल चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 11 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow a job fair will be organized at ITI Tiloi
जगदीशपुर (अमेठी)। हाईवे पर ढाबों व अन्य स्थानों पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने के तीन आरोपी बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के साथ चोरी में प्रयुक्त कार, 80 लीटर डीजल व चोरी करने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने बुधवार को बिना नंबर की हुंडई कार देखकर उसे रोकवाया। कार पर सवार तीन लोगों की पहचान जामो थाने के लोरिकपुर गांव निवासी राजेंद्र व सचिन और गौरीगंज थाने के गोसाई मठिया बेनीपुर बलदेव गांव निवासी मंजीत सरोज के रूप में हुई है। इनके कब्जे से कार के अलावा दो गैलेन से 80 लीटर डीजल व कुछ अन्य उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने इन आरोपियों से पूछताछ की तो तीनों ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल रवाना कर दिया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि 25 जून की रात में अलीनगर में एक ढाबे के सामने खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की। बताया कि मंगलवार को मामले में केस भी दर्ज किया गया था। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed