फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   toilet will be make in all villeges

सभी ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक प्रसाधन भवन

Sat, 11 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
toilet will be make in all villeges
गौरीगंज (अमेठी)। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक प्रसाधन भवन का निर्माण होगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए शासन का निर्देश मिलने के बाद डीपीआरओ ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर भूमि चिन्हित करते हुए निर्माण कार्य का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। प्रस्ताव मिलने के बाद मनरेगा कन्वर्जेंस कॉस्ट व ग्राम निधि में मौजूद राशि से निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को वाह्य प्रसाधन मुक्त बनाने के लिए व्यक्तिगत प्रसाधन भवन निर्माण के बाद शासन ने सामूहिक आयोजन के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत पंचायतों में सार्वजनिक प्रसाधन भवन निर्माण कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

निदेशक पंचायतीराज का पत्र मिलने के बाद डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने सभी बीडीओ को पत्र जारी किया है। पत्र में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि चिन्हित कर खुली बैठक में प्रस्ताव तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि चिन्हित होने तथा प्रस्ताव तैयार होने के बाद ग्राम पंचायत को आवंटित राशि के साथ महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कन्वर्जेंस कास्ट से ग्राम पंचायत निर्माण कार्य पूरा कराएगी। सामुदायिक प्रसाधन भवन निर्माण होने के बाद उसके देखरेख व अनुरक्षण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी। सार्वजनिक प्रसाधन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को वैवाहिक के साथ अन्य आयोजन में सहूलियत मिलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed