फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Today is the first fast of the holy month of Ramadan.

Amethi News: मुकद्दस पाक रमजान माह का पहला रोजा आज

Tue, 12 Mar 2024 11:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Mar 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
Today is the first fast of the holy month of Ramadan.
अमेठी। मुकद्दस माह-ए-रमजान को लेकर सोमवार को तैयारियां अंतिम दौर में रहीं। रात 8:05 बजे मस्जिदों पर तरावीह की नमाज के साथ ही रोजा और इबादत का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को बाजार में ख़जूर, सेंवई, रंगीन चिप्स और फल आदि की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही।मुस्लिम धर्म में माह-ए-रमजान का महीना बहुत ही पाक (पवित्र) माना जाता है। रमजान के पूरे माह रोजा रखने के साथ जकात देते हैं और पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना साजिद रजा खान ने बताया कि अल्लाह तआला ने सभी मुस्लिमों पर रोजा फर्ज किया है। पाक माह-ए-रमजान में रोजा रखने वालों की सभी नेक दुआएं अल्लाह जरूर कुबूल करता है। इस महीने में एक नेकी के बदले 70 नेकियों का सवाब अल्लाह तआला अपने नेक बंदों को देता है। इसलिए मुसलमानों को रोजा रखने, कुरान-ए-पाक की तिलावत करने, पांचों वक्त की नमाज व तरावीह पढ़ने के साथ गरीबों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

पाक माह-ए-रमजान में नमाज पाबंदी से अदा करें और कुरआन खूब पढ़ें। इस मुकद्दस माह में ईशा की फर्ज नमाज के बाद तरावीह की नमाज में कुरआन पाक एक बार सुनना या पढ़ना सुन्नत है। एक रोजे की पूरी एक तरावीह (20) रकअत अदा की जाए। रोजा रखने के लिए सहरी खाना सुन्नत है। इस लिए सहरी हरगिज न छोड़ें। ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करें।
विज्ञापन


13 घंटे 20 मिनट का होगा पहला रोजा
मुकद्दस पाक माह-ए-रमजान आज से शुरू हो रहा है। इस बार पहला रोजा सबसे कम 13 घंटे 20 मिनट का होगा जबकि आखिरी रोजा सबसे ज्यादा 14 घंटे 12 मिनट का रहेगा। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना साजिद रजा खान ने कहा कि रोजे में इबादत पर ज्यादा जोर दें, शरीर को तकलीफ देने वाले कामों से बचें। बालिग लड़के और लड़कियों से लेकर सभी उम्र के लोगों पर रोजा रखना फर्ज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा इस्लाम के पांच बुनियादी फर्ज में से एक रोजा भी है। बताया कि मंगलवार को पहला रोजा होगा। जामा मस्जिद पर रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed