फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tikra Baijnath Kasthuni-Lalganj road will be widened

Amethi News: चौड़ा होगा टिकरा बैजनाथ कस्थुनी-लालगंज मार्ग

Tue, 02 Jun 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tikra Baijnath Kasthuni-Lalganj road will be widened
मुसाफिरखाना। टिकरा बैजनाथ-कस्थुनी-लालगंज सड़क अब नए स्वरूप में नजर आएगी। राज्य योजना के तहत 24.70 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। सोमवार को विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इस परियोजना का शिलान्यास किया। सड़क चौड़ी होने से लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन



करीब 9.70 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। लंबे समय से जर्जर सड़क और संकरे मार्ग के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क के चौड़ीकरण के बाद वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा।
विज्ञापन



विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है। बेहतर सड़कें गांवों को बाजार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ती हैं। इस परियोजना के पूरे होने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed