{"_id":"67992c27ecc1cdb33c050557","slug":"three-trains-including-varanasi-delhi-kashi-vishwanath-express-canceled-amethi-news-c-96-1-ame1002-133852-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें निरस्त
Wed, 29 Jan 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोहरे का असर भले ही कम हो गया है, लेकिन ट्रेनों के विलंब से संचालित होने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है। मंगलवार को अप काशी विश्वनाथ व डाउन जनता और अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल चार घंटे तो अन्य ट्रेनों का भी विलंब से परिचालन हुआ। ऐसे में यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की चाल सुधर नहीं रही है। मंगलवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। ऐसे में दिल्ली के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने से आरक्षित टिकट बुक करवा चुके लोगों को टिकट निरस्त करवाने के बाद पद्मावत एक्सप्रेस से भीड़ के बीच यात्रा करनी पड़ी। राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस और देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस भी मंगलवार को निरस्त होने से लोगों को परेशानी हुई।
इसके अतिरिक्त गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, अप व डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे तो अप व डाउन पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेनें भी एक घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पहुंच कर गंतव्य को रवाना हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अप काशी विश्वनाथ व डाउन जनता और अर्चना एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित आदेश के क्रम में निरस्त रहीं। अन्य ट्रेन अपरिहार्य कारण से विलंब से संचालित हुईं।