फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three roads will be built with 42 crores

42 करोड़ रुपये की लागत से दुरुस्त होंगी तीन सड़कें

Wed, 01 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three roads will be built with 42 crores
मरम्मत के लिए प्रस्तावित फुरसतगंज-मऊ-डीह मार्ग। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के तीन अलग-अलग ब्लॉकों की जर्जर पड़ी एक-एक महत्वपूर्ण सड़कों पर जल्दी ही वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इन सड़कों के निर्माण पर 42 करोड़ रुपये की लागत आएगी। राशि अवमुक्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

बहादुरपुर ब्लॉक के फुरसतगंज से निकलने वाली फुरसतगंज-मऊ-डीह (5.00 किलोमीटर), तिलोई तहसील के सिंहपुर-तिलोई (12.800 किलोमीटर) व शुकुल बाजार ब्लॉक के दक्खिनगांव-पाली-उरेरमऊ (11.600 किलोमीटर) सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। यह तीनों सड़कें ऐसी हैं जो अरसा पूर्व से बदहाल पड़ी हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों पर चलना लोगों के लिए दूभर है। इन सड़कों की बदहाल दशा को लेकर जनता में नाराजगी को देखते हुए शासन ने इन सड़कों के निर्माण को न सिर्फ प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है बल्कि भारी भरकम राशि भी आवंटित कर दी है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड से प्रस्तावित इन सड़कों के निर्माण पर कुल 42.09 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग सड़कों के लिए जारी राशि की बात करें तो फुरसतगंज-मऊ-डीह मार्ग पर आठ करोड़ 17 लाख 47 हजार रुपये, सिंहपुर-तिलोई मार्ग पर 17 करोड़ 64 लाख 88 हजार रुपये व दिक्खनगांव-पाली-उरेरमऊ सड़क निर्माण के लिए 16 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन तीनों सड़कों को 5.5 मीटर चौड़ा करने के साथ सुदृढ़ किया जाएगा।
इन गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा
फुरसतगंज-मऊ-डीह सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण जिले के खैराना, भदैया महमूदपुर, ब्रम्हनी व फतेहपुर मवइया ग्राम पंचायतों के अलावा रायबरेली जिले की डीह ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों के लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा। इसी तरह सिंहपुर-तिलोई मार्ग का निर्माण होने से सिंहपुर, जुबराजपुर, फूला, रस्तामऊ व तिलोई ग्राम पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। बाजार शुकुल ब्लॉक के दक्खिनगांव-पाली-उरेरमऊ मार्ग के बन जाने से दक्खिनगांव, खेममऊ, तेंदुआ, बूबूपुर,, पाली व उरेरमऊ के लोगों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।
दूर होगी 50 हजार राहगीरों की परेशानी
निर्माण खंड से स्वीकृत तीनों सड़कें अति महत्वपूर्ण हैं। इन सड़कों पर प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। सड़कों के जर्जर होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन सड़कों के दुरुस्त हो जाने से 50 हजार लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।

जल्द शुरू होगा काम
अधिशाषी अभियंता प्रांतीय व निर्माण खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों सड़कों के निर्माण की स्वीकृत राशि मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया में है। टेंडर फाइनल होते ही तीनों सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed