फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three players from Amethi will show their strength in National Masters Athletics

Amethi News: राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में दम दिखाएंगे अमेठी के तीन खिलाड़ी

Sun, 05 Jan 2025 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three players from Amethi will show their strength in National Masters Athletics
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के सोनारी गांव निवासी संजय तिवारी, राम लखन यादव व एचएएल कोरवा अमेठी की हर्षलता शाही का चयन राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुआ है। तीनों खिलाड़ियों ने शनिवार व रविवार को वाराणसी जिले के उदय प्रताप डिग्री कॉलेज में आयोजित 33वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में सफलता के बाद राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

भादर के सोनारी गांव निवासी संजय तिवारी अमेठी जिले से प्रतिभाग करके लॉन्ग जंप व ट्रिपल जंप में गोल्ड हासिल किया। सोनारी के ही रामलखन यादव ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड हासिल किया, वहीं एचएएल कोरवा अमेठी की हर्षलता शाही ने 1500, 5000 व 10 हजार मीटर दौड़ में गोल्ड हासिल कर चैंपियनशिप जीती।तीनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के सचिव संजय तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 से 16 मार्च 2025 को बंगलूरू में आयोजित होगी। इसमें तीनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से हिस्सा लेंगे। अध्यक्ष मास्टर्स एथलेटिक्स संघ चिरंजीव जायसवाल, सुभाष सिंह, अरुण वरनवाल, अनिल कसौधन सहित क्षेत्रवासियों ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड लाने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed