फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three pairs of trains will operate on another track for seven days

सात दिन दूसरे ट्रैक पर संचालित होंगी तीन जोड़ी ट्रेन

Fri, 06 Nov 2020 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Three pairs of trains will operate on another track for seven days
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर कुंदनगंज-गंगागंज के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा करने के लिए विभाग ने 12 नवंबर तक ब्लॉक आदेश जारी किया है। ब्लॉक आदेश मिलने के बाद संचालन विभाग ने ट्रैक पर संचालित तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग अगले एक हफ्ते के लिए परिवर्तित कर दिया है। शुक्रवार को ट्रेनों के मार्ग परिवर्तिन का आदेश सार्वजनिक होने के बाद स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री परेशान देखे गए।
विज्ञापन

कुंदनगंज-गंगागंज रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद 12 नवंबर को ट्रायल करने की कोशिश में जुटे विभाग ने नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा करने के लिए 12 नवंबर तक ब्लॉक आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक आदेश मिलने के बाद संचालन विभाग ने लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर दिन में संचालित अप/डाउन सतलज एक्सप्रेस व अर्चना एक्सप्रेस को वाराणसी-अयोध्या-लखनऊ तथा अप/डाउन नीलांचल एक्सप्रेस को वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ ट्रैक पर संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर 12 नवंबर तक तीन जोड़ी ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की सूचना शुक्रवार को सार्वजनिक हुई तो ट्रैक के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। दिन में संचालित तीन जोड़ी ट्रेनों का मार्ग 12 नवंबर परिवर्तित रहने से आरक्षित टिकट ले चुके यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि ऐसे यात्री जिनके पास कंफर्म आरक्षित टिकट है वे लखनऊ से ट्रेन की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा नहीं करने वाले यात्री बुकिंग काउंटर पर टिकट निरस्त कराकर पूरा पैसा रिफंड ले सकते हैं।

नान इंटरलॉकिंग कार्य में दिन में संचालित होने के बाद विभाग ने रात में संचालित ट्रेनों का संचालन यथावत रखा है। विभाग की ओर से जारी आदेश में ट्रैक पर संचालित प्रतापगढ़-भोपल एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, यंशवतपुर एक्सप्रेस व न्यू यंशवतपुर एक्सप्रेस का संचालन पूर्व की तरह नियमित समय से होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed