{"_id":"61eaead6f4d54147f009fec8","slug":"three-months-ration-allotted-for-mid-day-meal-amethi-news-lko6144869163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे-मील के लिए आवंटित हुआ तीन माह का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे-मील के लिए आवंटित हुआ तीन माह का राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को दोपहर में भोजन वितरित करने के लिए एमडीएम योजना संचालित की जाती है। योजना में राशन की कमी न हो इसके लिए शासन ने तीन माह का आवंटन मिलने के बाद स्कूलवार राशन आवंटित किया है। स्कूलवार राशन आवंटित होने के बाद बीईओ व प्रधानाध्यापक को पत्र जारी किया है। पत्र में कोटेदार के माध्यम से राशन प्राप्त कर नियमित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार करने का निर्देश दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूल के अलावा 33 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल व 35 राजकीय स्कूल संचालित किये जाते हैं। संचालित स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2021-22 में 1.98 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। पंजीकृत बच्चों को दोपहर में पका-पकाया भोजन देने के लिए मध्याह्न भोजन योजना संचालित की जाती है।
संचालित योजना में राशन की कमी नहीं हो इसके लिए विभाग की मांग पर शासन से विपणन विभाग के माध्यम से गेहूं व चावल का आवंटन प्राप्त हुआ है। खाद्यान्न का आवंटन मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल में पंजीकृत छात्र संख्या के अनुसार स्कूलवार व ब्लॉकवार आवंटन तैयार किया है।
विज्ञापन
आवंटन तैयार करने के बाद बीईओ व प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर आवंटित खाद्यान्न कोटेदार से प्राप्त कर नियमित मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन योजना तैयार कर बच्चों को वितरित कर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है।
स्कूलों को किया गया आवंटन
जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन योजना अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत बच्चों के लिए भोजन तैयार को अक्तूबर से दिसंबर माह तक एमडीएम तैयार करने के लिए गेहूं व चावल का आवंटन किया गया है। आवंटित राशन से योजना से आच्छादित स्कूलों में प्रतिदिन उपस्थित छात्र संख्या के अनुसार नियमित रूप से भोजन तैयार किया जाएगा।
ब्लॉकवार आवंटित राशन (किलोग्राम में)
ब्लॉक - गेहूं - चावल
अमेठी - 37921 - 76856
बहादुरपुर - 58852 - 119325
भादर - 53206 - 107724
भेटुआ - 43493 - 88131
गौरीगंज - 57032 - 115605
जामो - 76863 - 155920
जगदीशपुर - 84802 - 172839
मुसाफिरखाना - 60715 - 123314
संग्रामपुर - 34068 - 69469
शाहगढ़ - 31926 - 64688
सिंहपुर - 68157 - 138229
बाजार शुकुल - 69780 - 141614
तिलोई - 73715 - 149453
............................................................................
योग - 7,50,530 - 15,23,170
..........................................................................
गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि शासन से एमडीएम योजना के लिए विपणन गोदामों को तीन माह का राशन आवंटित हुआ है। आवंटित राशन स्कूलवार विभक्त करते हुए बीईओ व प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर कोटेदार के माध्यम से आवंटित राशन प्राप्त करने का निर्देश दिया है। राशन प्राप्त कर स्कूल में उपस्थित बच्चों की संख्या के अनुसार भोजन तैयार कर बच्चों को वितरित करने को कहा गया है। खाद्यान्न प्राप्त कर नियमित रूप से एमडीएम तैयार वितरित करने में लापरवाही बरतने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।