फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   three month ration issued for mdm

एमडीएम योजना में आवंटित हुआ तीन माह का राशन

Thu, 12 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
three month ration issued for mdm
गौरीगंज (अमेठी)। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को दोपहर में भोजन वितरित करने के लिए एमडीएम योजना संचालित की जाती है। योजना में राशन की कमी नहीं हो इसके लिए शासन सेे तीन माह का आवंटन मिलने के बाद स्कूलवार राशन आवंटित किया गया है। राशन आवंटित होने के बाद बीईओ व प्रधानाध्यापक को पत्र जारी किया है। पत्र में कोटेदार के माध्यम से राशन प्राप्त कर नियमित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूल के अलावा 33 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल व 35 राजकीय स्कूल संचालित किया जाता है। संचालित स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में 1.98 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। पंजीकृत बच्चों को दोपहर में पका-पकाया भोजन देने के लिए मध्याह्न भोजन योजना संचालित की जाती है।
विज्ञापन

संचालित योजना में राशन की कमी नहीं हो, इसके लिए विभाग की मांग पर शासन से विपणन विभाग के माध्यम से गेहूं व चावल का आवंटन प्राप्त हुआ है। खाद्यान्न का आवंटन मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल में पंजीकृत छात्र संख्या के अनुसार स्कूलवार व ब्लॉकवार आवंटन तैयार किया है। आवंटन तैयार करने के बाद बीईओ व प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर आवंटित खाद्यान्न कोटेदार से प्राप्त कर नियमित मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन तैयार कर बच्चों को वितरित कर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन योजना अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत बच्चों के लिए शैक्षिक सत्र के प्रथम त्रैमास अप्रैल से जून माह तक एमडीएम तैयार करने के लिए गेहूं व चावल का आवंटन किया गया है। आवंटित राशन से योजना से आच्छादित स्कूलों में प्रतिदिन उपस्थित छात्र संख्या के अनुसार नियमित रूप से भोजन तैयार किया जाएगा।

बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि शासन से एमडीएम योजना के लिए विपणन गोदामों को तीन माह का राशन आवंटित हुआ है। आवंटित राशन स्कूलवार विभक्त करते हुए बीईओ व प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर कोटेदार के माध्यम से आवंटित राशन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। राशन प्राप्त कर स्कूल में उपस्थित बच्चों की संख्या के अनुसार भोजन तैयार कर बच्चों को वितरित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed