फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three killed, two injured in road accidents

Amethi News: सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Mon, 09 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured in road accidents
भादर/जगदीशपुर/तिलोई (अमेठी)। जिले में बीते 48 घंटे के दौरान हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग व दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन




रामचंद्रपुर निवासी शिवचरन कोरी (60) अपनी पत्नी भक्तिन के साथ शनिवार को साइकिल से बाजार जा रहे थे। रामगंज बाजार में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल शिवचरन को सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे का वीडियो बाजार की एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। इंस्पेक्टर रामगंज कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अग्रेसर गांव निवासी बाइक चालक जोशन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




दूसरा हादसा जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में पांडेय का पुरवा के पास हुआ। यहां भाले सुल्तान शहीद स्मारक के टांडा निवासी अर्जुन यादव (25) शनिवार को बाइक से राशन लेने जा रहे थे। पांडेय का पुरवा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें खड्ड से निकाल कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसओ तनुज पाल ने बताया कि फिलहाल इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरा हादसा मोहनगंज के तिलोई मोड़ के पास हुआ। फुरसतगंज के रानी का पुरवा निवासी कमर उर्फ अशफाक (28) अपने साथियों उमेश (25) व अर्जुन (27) के साथ शुक्रवार को बाइक से शादी से लौट रहे थे। मोहनगंज के तिलोई मोड़ के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशफाक को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई। इंस्पेक्टर मोहनगंज राकेश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



साथ गए थे बाजार, बीच में छोड़ा साथ
शिवचरन कोरी की मौत से पत्नी भक्तिन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कहती हैं कि अगर पता होता कि यह जीवन का आखिरी दिन है, तो कभी बाजार नहीं जाती। वह उसे खुशी-खुशी साथ में बाजार लेकर गए थे लेकिन बीचे में ही छोड़ कर हमेशा के लिए चले गए। मृतक के बेटे हौसला प्रसाद, राजू, दिनेश और बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।



परिवार में छाया मातम
अर्जुन यादव की मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, घर में कोहराम मच गया। पिता जयराम यादव ने रोते हुए कहा कि जिसे गोद में खिलाया था, आज उसी को कंधा देना पड़ रहा है। भाई शिवकुमार, लवकुश, दिनेश और बहन आरती बेसुध हैं। परिवार के साथ ही पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed