फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three dilapidated roads will be repaired with Rs 2.08 crore

Amethi News: 2.08 करोड़ से तीन जर्जर मार्गों की होगी मरम्मत

Wed, 12 Feb 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three dilapidated roads will be repaired with Rs 2.08 crore
अमेठी सिटी। जर्जर सड़कों से आवागमन को मजबूर करीब डेढ़ लाख की आबादी छह माह में चमचमाती सड़क पर वाहनों से फर्राटा भरेगी। तीन जर्जर मार्गों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। शासन ने 2.08 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। इसमें सवनगी-इस्माइलपुर मार्ग 85 लाख, दहियावां लक्ष्मणदास मार्ग 66 लाख व तीसरा प्राइमरी पाठशाला से रघुवंश संपर्क मार्ग 57 लाख की लागत से तैयार होगा। सड़कों के बनने के बाद पांच साल तक इनके अनुरक्षण की भी व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन



जर्जर सवनगी-इस्माइलपुर, दहियावां-लक्षमणदास कुटी और प्राइमरी पाठशाला रघुवंशी संपर्क मार्ग निर्माण के बाद जर्जर पड़े थे। भादर क्षेत्र के 1800 मीटर लंबे सवनगी-इस्माइलपुर खड़ंजा मार्ग से आवागमन कर रहे हारीपुर, बालीपुर, छोटा इस्माइलपुर, टीकरमाफी, सवनगी सहित कई गांव के ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। इसी तरह दहियांवा से लक्ष्मीदास आश्रम मार्ग से पीपरपुर, दहियांवा, गड़ेरियन का पुरवा, अयोध्यानगर सहित कई गांवो के राहगीरों को जर्जर मार्ग से परेशानी हो रही थी। इसी तरह प्राइमरी पाठशाला रघुवंशी संपर्क मार्ग से आवागमन करने वाले भी परेशान थे।
विज्ञापन



ग्रामीणों की मांग पर एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल ने गत दिनों लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को पत्र भेजकर मार्ग को डामरीकृत करने संग नवनिर्माण का प्रस्ताव दिया। एमएलसी का प्रस्ताव मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजते हुए धन की मांग की। शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद विभाग निविदा प्रकाशित कर मार्ग की मरम्मत करवाने की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







जल्द शुरू होगा नवनिर्माण कार्य

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद अवर अभियंता की निगरानी में छह माह में मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करवाते हुए लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मार्ग की मरम्मत होने के बाद पांच साल तक अनुरक्षण कार्य भी ठेकेदार की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed