फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   three detained one lost during swimming in canal

नदी में डूब रहे तीन युवकों को बचाया, एक लापता

Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
three detained one lost during swimming in canal
बाजार शुकुल (अमेठी)। क्षेत्र से गुजरने वाली गोमती नदी के सत्थिन घाट पर शनिवार को नहाते समय चार युवक डूबने लगे। युवकों को डूबता देख नदी में मौजूद मछवारों ने तीन को बचा लिया लेकिन एक युवक लापता हो गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस उसकी तलाश करा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूरे हसनपुर तिवारी निवासी विजय बहादुर शर्मा, सुमित शुक्ल, सतीश तिवारी व प्रवेश कुमार शनिवार को गोमती नदी में नहाने सत्थिन घाट गए थे। नहाते समय चारो युवक अचानक डूबने लगे।
विज्ञापन

युवकों को डूबता देख नदी किनारे मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उधर कुछ दूर पर मौजूद मछवारों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद सुमित शुक्ल, सतीश तिवारी व प्रवेश कुमार को मछवारों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय बहादुर (24) का पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्रेमचंद्र ने मामले की सूचना परिवार व उच्चाधिकारियों को देने के साथ स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई।
युवक के नदी में डूबने की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अयोध्या से भी गोताखोर बुलाकर सर्च अभियान शाम तक जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed