{"_id":"682cd4f56112bdadb70e948a","slug":"three-arrested-with-two-stolen-bikes-amethi-news-c-96-1-ame1002-140877-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
Wed, 21 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 21 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज पुलिस ने मंगलवार को चोरी की दो मोटरसाइकिल, उनके पार्ट्स और वाहन खोलने के उपकरण के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई, जब एक आरोपी कबाड़ी की दुकान पर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह के अनुसार शाहमऊ निवासी महमूद अली को बिना नंबर की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि यह बाइक गोल्फ सिटी लखनऊ से चोरी की थी और नंबर प्लेट हटा दी थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि 13 मई को शाहमऊ से बाइक चोरी कर उसी दुकान पर बेच दी थी। महमूद की निशानदेही पर पुलिस ने भेलाईकला निवासी कबाड़ी रामकुमार को हिरासत में लिया, जिसकी दुकान से चोरी की बाइक का इंजन, बाइक और बाइक खोलने के रिंच, पाना, गुटका, पेंचकस बरामद किए गए।
रामकुमार ने पूछताछ में बताया कि बाइक के शेष पार्ट्स उसने जायस क्षेत्र के बेलवा हसनपुर निवासी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को बेच दिए हैं। इसके बाद ज्ञानेंद्र को भी बाइक के पार्ट्स सहित गिरफ्तार कर लिया गया। उसने भी स्वीकार किया कि रामकुमार उसको अक्सर चोरी की बाइकों के पार्ट्स बेचता था।