फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three arrested for stealing from a mobile shop

Amethi News: मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing from a mobile shop
अमेठी। जगदीशपुर थानाक्षेत्र में 13 सितंबर की रात अयोध्या-रायबरेली मार्ग स्थित मोबाइल की दुकान पर हुई चोरी का बुधवार को पुलिस से खुलासा कर दिया। तीन चोरों को गिरफ्तार करने के साथ सामान बरामद किया है। ग्राम लाला का पुरवा अयोध्या रायबरेली मार्ग पर स्थित मोबाइल की दुकान में 13 सितंबर की रात चोरी हुई थी। 14 सितंबर को पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। बुधवार को पुलिस को हसनपुर जोरई मोड़ के पास बोरी व झोले में कुछ सामान के साथ संदिग्ध के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर पूरे मंजूशाह मजरे हसवासुरवन निवासी मनोज कुमार, संजय कुमार व मोहित को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास मिली बोरी से एक इन्वर्टर, 01 एक बैट्रा(ल्यूमिनस कंपनी) व झोले से लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, 60 पीस डाटा केबल, 75 पीस ईयरफोन, मोबाइल चार्जर, ब्लूटूथ आदि मिला है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि बरामद सामान दिनांक ग्राम लाला का पुरवा अयोध्या रायबरेली मार्ग पर स्थित मोबाइल की दुकान से चोरी का है। चोरी का सामान बरामद होने व आरोप स्वीकार करने के बाद पुलिस उनका चालान कोर्ट भेजते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed