फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three and a half bigha wheat crop burnt due to fire

Amethi News: आग से साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three and a half bigha wheat crop burnt due to fire
संग्रामपुर में फसल जलने के बाद रोते परिजन।- स्रोत : ग्रामीण 
संग्रामपुर (अमेठी)। सरैया के कनू कैटी गांव निवासी राजकुमारी, सोना देवी और सुनीता की गेहूं की फसल में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक तीन किसानों की लगभग साढ़े तीन बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन




सुनीता के मुताबिक दोपहर में उनकी गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। जानकारी के बाद परिजनों व ग्रामीण संग मौके पर पहुंंचीं। मामले की जानकारी दमकल व पुलिस को देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश ग्रामीणों संग शुरू की। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक करीब डेढ़ बीघा फसल जल गई। आग से करीब उनका 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



आग से राजकुमारी व सोना देवी की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस व फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। कानूनगो राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर पीड़ितों को शासन से अनुमन्य सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed