फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Threat to kill BJP Mandal President

भाजपा मंडल अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

Mon, 10 Oct 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Threat to kill BJP Mandal President
गौरीगंज (अमेठी)। भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार पर पोस्टर चस्पा कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंडल अध्यक्ष की सुरक्षा में दो सिपाही भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐंठा निवासी संतोष दुबे गौरीगंज देहात क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं। सोमवार सुबह जब वे सोकर उठे तो देखा कि दरवाजे पर खड़ी उनकी कार पर हाथ से लिखा एक पोस्टर चस्पा था जिसपर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पोस्टर देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ मयंक दुबे व एसएचओ पंकज दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने भाजपा नेता की सुरक्षा में तत्काल दो सिपाहियों को लगा दिया है। उधर, इसकी सूचना मिलते ही कई भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर पहलू पर हो रही जांच : एसपी
एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। कहा कि सीओ गौरीगंज के पर्यवेक्षण में स्थानीय थाने के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया गया है। एलआईयू से भी रिपोर्ट मांगी गई है। कहा कि जल्द ही ऐसा करने वाले को चिह्नित कर प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed