फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Threat to bomb the victim's family to settle the case, case registered

Amethi News: मुकदमे में सुलह करवाने के लिए पीड़ित परिवार को बम से उड़ाने की धमकी, केस दर्ज

Tue, 23 Apr 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 23 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Threat to bomb the victim's family to settle the case, case registered
जगदीशपुर कोतवाली इलाके की घटना, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

दबंग ने पीड़ित को पीटा, फिर दी परिवार को बम से उड़ाने, घर फूंकने और ट्रक से कुचलवाने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। जगदीशपुर कोतवाली इलाके में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक ग्रामीण ने गांव के ही दबंग पर पुराने मुकदमे में सुलह करवाने के लिए बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं दबंग ने पीड़ित ग्रामीण की जमकर पिटाई भी की और उसे व पूरे परिवार को ट्रक से कुचल कर मार डालने व घर को फूंक देने की भी धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को दबंग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
जगदीशपुर कोतवाली इलाके के सरेसर गांव निवासी नंद कुमार त्यागी का कहना है कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। उसके रविवार को गांव के ही संदीप कुमार सिंह उर्फ कजरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नंद कुमार का कहना है कि वह 16 अप्रैल की शाम अपने घर के सामने मौर्या ट्रेडर्स की दुकान पर बैठा था। तभी वहां आरोपी संदीप आ धमका। उसने नंद कुमार व उनके परिवार के श्रीराम बहादुर, अमित कुमार, कविता, आयुष त्यागी, सौम्या त्यागी को जाति सूचक गालियां व जान से मार डालने की धमकी देने लगा। जब नंद कुमार ने विरोध किया तो आरोपी घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी और धमकी दी, कि पुराने मुकदमे में सुलह लगाओ नहीं तो पूरे परिवार की ऐसी की तैसी कर देंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इससे पूर्व शाम पांच बजे भी दबंग ने पीड़ित के घर जाकर पूरे परिवार को जाति सूचक गालियां देते हुए पूरे परिवार को ट्रक से कुचल कर मार डालने की धमकी दी थी। साथ ही बम से उड़ाने और घर को आग लगा देने की भी धमकियां दी थीं। इस पूरे मामले की सूचना पीड़ित ने पुलिस थाने के सीयूजी नंबर पर दी थी। पीड़ित के मुताबिक उस दिन देर रात तक दबंग आरोपी ने उसके परिवार को बम से उड़ाने, घर फूंकने और ट्रक से कुचल कर हत्या करने की धमकियां देता रहा। इस मामले में पीड़ित नंद कुमार त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed