{"_id":"60b7c3e08ebc3e7fd530532c","slug":"those-responsible-for-making-adulterated-liquor-will-be-sent-to-jail-amethi-news-lko580697443","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमिश्रित शराब निर्माण पर जेल जाएगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपमिश्रित शराब निर्माण पर जेल जाएगे जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अपमिश्रित शराब निर्माण व बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। व्यवसाय में लिप्त लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए डीएम ने संयुक्त टीम गठित की है। इस टीम के साथ बुधवार को डीएम ने बैठक कर सरकारी दुकानों के साथ ढाबे व अन्य स्थानों पर छापा मारकर अपमिश्रित शराब बरामद कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्रदेश के कई जिलों में अपमिश्रित शराब पीने से हुई जनहानि के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिले में अपमिश्रित शराब निर्माण व बिक्री प्रतिबंधित की जा सके, इसके लिए बुधवार को डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने संयुक्त टीम गठित कर कलेक्ट्रेट सभागार में टीम सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक में अपमिश्रित शराब निर्माण व ब्रिकी के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया। अभियान में अनुबंधित दुकानों के स्टॉक व बिक्री रजिस्टर का मिलान करने के साथ ही बारकोड व क्यूआर कोड का मिलान करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अपमिश्रित शराब निर्माण करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिले की सभी सीमाओं पर बाहर से आने वाले टैंकरों की जांच व हाईवे के किनारे होटल, ढाबों व बड़े गोदामों की जांच करते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी व एसडीएम तथा सीओ को लगातार भ्रमण करते हुए छापा मारने की कार्रवाई भी करने को कहा। अफसरों ने अपमिश्रित शराब की जिले में बिक्री व निर्माण होने तथा पीने से जनहानि होने पर संबंधित संयुक्त टीम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।