फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thieves stole jewelry worth 10 lakhs from BDC's house

Amethi News: चोरों ने बीडीसी के घर से उड़ाए 10 लाख के जेवर

Mon, 25 Aug 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 25 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry worth 10 lakhs from BDC's house
संग्रामपुर। सोनारी कनू गांव में शनिवार रात चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाया। बीडीसी सदस्य प्रेम कुमार पाल के घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात व 30 हजार रुपये सहित आलमारी व बक्सों से सामान उठा ले गए। इसके साथ ही दो अन्य घरों से भी नकदी और सामान चोर समेट ले गए।
विज्ञापन



गांव निवासी प्रेम कुमार पाल गौरीगंज में मोटर वाहन मैकेनिक हैं। उनका कहना है कि चोर रात में बारजे के सहारे छत पर चढ़कर कमरे में घुसे। आलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे गहने गहने व नकदी निकाल ली। एक बक्से को साड़ी में लपेटकर छत से नीचे उतारकर ले गए। सुबह पत्नी बेटी को दवा देने के लिए कपड़ा लेने कमरे में गई तो घटना का पता चला। परिजनों ने तुरंत ग्रामीणों को जानकारी दी। इसी गांव के कमलापति शर्मा के घर में भी चोर घुसे। उन्होंने पैंट की जेब में रखे 1900 रुपये निकाल लिए। कमलापति का कहना है कि वह तड़के तीन बजे शौच के लिए बाहर गए थे।
विज्ञापन



लौटकर देखा तो मेन गेट का शटर खुला था और जेब से नकदी गायब थी। हालांकि घर में रखे अन्य सामान को चोर हाथ नहीं लगा सके। वहीं प्रेम कुमार के पड़ोसी देवराज पाल के घर के बाहर खड़ी साइकिल भी चोर ले उड़े। लगातार चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। लोग अब रात में जागकर पहरा देने की बात कर रहे हैं। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed