फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thieves stole jewellery worth Rs 7 lakh from the house.

Amethi News: घर से सात लाख के जेवरात समेट ले गए चोर

Thu, 23 Oct 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 23 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery worth Rs 7 lakh from the house.
संग्रामपुर। डेवरसा गांव में ज्योति वर्मा के मकान में मंगलवार रात घुसे चोरों ने लगभग सात लाख के जेवरात व आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह चोरी की वारदात की जानकारी परिवार के लोगों को हुई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिसिंग के साथ रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

ज्योति के मुताबिक, उनके पति अमरदीप वर्मा, देवर और देवरानी गैर प्रांत में रहते हैं। उनके व देवरानी के जेवर घर पर ही रखे थे। मंगलवार रात वह घर पर अकेली थीं। करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद वह सभी कमरों में ताला लगाने के बाद बरामदे में आकर सो गईं। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब नींद खुली तो देखा कि सभी कमरों के ताले खुले पड़े थे। अलमारी, पेटी व बॉक्स में रखा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि चोरों ने दीवार की कुंडी में टंगी चाभी से पांचों कमरों के ताले खोलकर वारदात को अंजाम दिया। चोर ऊपर के दो और नीचे के तीन कमरों से रखी 10 हजार रुपये की नकदी के साथ ही सात लाख कीमती के आभूषण व जेवरात चोरी कर अपने साथ ले गए। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed