फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thieves stole jewellery worth Rs 14 lakh

Amethi News: चोर उठा ले गए 14 लाख के जेवर

Tue, 10 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery worth Rs 14 lakh
बाजारशुकुल। दक्खिन गांव क्यार के दो पुरवों में रविवार रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया। पूरे लेदई दुबे गांव निवासी सुरेश मिश्र, पूरे गुमान गांव निवासी अफरोज और ताज मोहम्मद के घरों से चोर करीब 97 हजार रुपये और लगभग 14 लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



सुरेश मिश्र ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करते हैं। रविवार रात एक शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। उस समय घर पर पत्नी मौजूद थी। देर रात चोर मकान में दाखिल हुए। अलमारी और संदूक खंगालते हुए चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के जेवरात, कपड़े और 85 हजार रुपये पार कर दिए। आहट होने पर पत्नी ने शोर मचाया, लेकिन मौका पाकर चोर मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर सुरेश मिश्र घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन



अफरोज ने बताया कि वह परिवार समेत हैरदगढ़ क्षेत्र के मंगलपुर गांव रिश्तेदारी में गए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोर छत से होकर अंदर घुसे। अलमारी का ताला तोड़कर पांच तोला सोने, एक किलो चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये चुरा लिए गए। सोमवार सुबह लौटने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला, तब चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन



ताज मोहम्मद ने बताया कि उनके घर से करीब दो हजार रुपये और जरूरी कागजातों से भरा एक बैग गायब मिला। जाते समय चोर उनके घर में एक कैंची छोड़ गए। मोबाइल फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि सुरेश मिश्र के घर हुई चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अफरोज और ताज मोहम्मद के घरों में हुई घटनाओं की जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई होगी। कहा कि जल्द चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed