फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thieves stole jewelery worth three lakhs from two houses

Amethi News: चोरों ने दो घरों से उड़ाए तीन लाख के जेवर

Mon, 09 Dec 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery worth three lakhs from two houses
इन्हौना (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में दो मकानों से चोरों ने शनिवार की रात करीब तीन लाख के जेवर व 15 रुपये पार कर दिए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद भी पुलिस पूरे मामले में अंजान बन रही है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के कैथनपुरवा मजरे टेढ़ई गांव में शनिवार की रात चोरों ने सरोज श्रीवास्तव व आशाराम यादव के मकान को निशाना बनाया। सरोज श्रीवास्तव के घर की छत से होकर अंदर घुसे चोरों ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी, जिस कमरे में परिजन सो रहे थे। दूसरे कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर चोरों ने लगभग दो लाख रुपये के जेवर व 10 हजार रुपये पार कर दिए। कमरे से चोर लोहे के बक्से भी उठा ले गए। खाली बक्से सुबह खेतों में पड़े मिले। बक्से में रखा सामान बिखरा था।
विज्ञापन



इसी गांव के आशाराम यादव के घर जीने से होकर चोर घुस गए। पीड़ित के अनुसार चोर उसके मकान से लगभग एक लाख रुपये के जेवर व पांच हजार रुपये उठा ले गए। पीड़ित सरोज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर आई और जांच भी की, लेकिन केस दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश में जुटी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चार दिसंबर को भी चोरों ने तिवारीपुर में भी वारदात को अंजाम दिया था। एसएचओ सच्चिदानंद राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। न ही उन्हें कोई तहरीर मिली है। सीओ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed