फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thieves steal cash and jewelery from family's tilak ceremony

Amethi News: घरवाले तिलक समारोह में, चोरों ने पार किए नकदी व जेवर

Sat, 17 Feb 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Thieves steal cash and jewelery from family's tilak ceremony
घर में बिखरा पड़ा सामान
सिंहपुर(अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में तिलक समारोह में शामिल होने गए एक घर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक लाख नकदी व करीब चार लाख के जेवर पार कर दिए। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी प्रताप नारायण मिश्र के नाती प्रभात मिश्र का तिलक समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को परिवार के लोग बालनगर स्थित आवास से गए थे। समारोह संपन्न होने के बाद देर रात प्रभात का छोटा भाई प्रशांत घर पहुंचा तो आंगन के बगल स्थित कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। बक्से व अलमारी का सामान बिखरा देख उसने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। प्रताप नारायण मिश्र ने बताया कि 25 फरवरी को प्रभात की शादी है। शादी में डाल पर रखने के लिए सोने का हार, मांगबेंदी सहित करीब चार लाख रुपये के जेवरात व एक लाख रुपये नकद थे, वह चोरी हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

एसओ तनुज कुमार पाल ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा करते हुए सामान समेत चोर को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed