{"_id":"689b8a20238d1985cf0ef03b","slug":"thieves-ransacked-two-houses-amethi-news-c-96-1-ame1002-146495-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चोरों ने दो घरों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चोरों ने दो घरों को खंगाला
Wed, 13 Aug 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। मठाभुसुंडा गांव में सोमवार रात चोरों ने छह घरों में चोरी करने की कोशिश की और दो घरों से 70 हजार रुपये और आभूषण लेकर भाग निकले। मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी हुई। पुलिस जल्द चोरी का खुलासा करने की बात कह रही है।
गांव निवासी विजय बहादुर ने बताया कि चोर छत से होकर घर में दाखिल हुए। घटना के दौरान परिवार के लोग गहरी नींद में थे, इसलिए किसी को भनक तक नहीं लगी। मंगलवार सुबह बेटे ने फीस के लिए पैसे मांगे तो उन्होंने अलमारी खोली। अलमारी से नकदी और आभूषण गायब थे। बताया कि उन्होंने हाल ही में भैंस बेची थी, जिसके एवज में 50 हजार रुपये मिले थे। विजय के अलावा गांव के कंचन द्विवेदी के घर से सोने के दो मंगलसूत्र, हार सेट, बेंदी, पांच अंगूठी, झुमकी, चांदी की पाजेब, पायल, बिछिया, थाली, मछली, पान आकार के आभूषण और 20 हजार रुपये चोरी हो गए।
गांव के अमृतलाल, राधिका यादव, राज्यपाल, धर्मपाल के घरों में भी सेंधमारी का प्रयास हुआ, लेकिन आहट पाकर गृहस्वामी जाग गए। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवारों ने चोरी गए सामान की विस्तृत सूची बाद में देने की बात कही है। पुलिस टीम गांव में संदिग्धों की तलाश में लगी है और आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है।