Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thieves crossed goods from two shops and one house

Amethi News: दो दुकानों और एक मकान से चोराें ने पार किया सामान

Mon, 14 Aug 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 14 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Thieves crossed goods from two shops and one house
बाजारशुकुल (अमेठी)। चोरी की वारदात थम नहीं रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात थानाक्षेत्र के जलाली व पूरे झाऊ गांव में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। चोरो ने दो दुकान व एक मकान को निशाना बनाते हुए २० हजार नगदी समेत जेवरात चोरी कर लिया। रविवार की सुबह मामले की जानकारी हुई पीड़ित के होश उड़ गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।थानाक्षेत्र के जलाली गांव निवासी अरबाज हेयर कटिंग एवं कुंवर बहादुर गांव के बाहर किराना की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात चोरों ने दोनों की दुकान को अपना निशाना बनाया। दोनों दुकानों का शटर तोड़कर मौजूद नगदी समेत 20 हजार कीमत सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह अरबाज व कुंवर बहादुर दुकान खोलने पहुंचे और शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

दुकान में चोरी की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पीडि़तों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर तहरीर लेकर जल्द खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त शनिवार रात ही चोरों ने दक्खिन गांव क्यार के पूरे झाऊ गांव निवासी जग्गा उर्फ रामजग के मकान को भी अपना निशाना बनाया। चोरो मकान में मौजूद नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का जेवरात चोरी कर फरार हो गए। युबह मामले की जानकारी परिजनों को हुई परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंच जांच कर केस दर्ज करने की बात कह कर लौट गई। थानाक्षेत्र में एक ही रात में दो अलग-अलग गांवों में हुई तीन चोरी पुलिस के गस्त की पोल खोल रही है। ग्रामीण अपनी सुरक्षा के प्रति चिंतित है।

एसओ अवनीश कुमार चौहान ने बताया चोरी की तीनों घटनाओं की सूचना मिली है। इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सामान समेत चोरों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed