{"_id":"68d595a17b8660d5b805f539","slug":"thieves-broke-into-a-house-in-broad-daylight-and-stole-jewellery-worth-rs-2-lakh-amethi-news-c-96-1-ame1002-149194-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, उठा ले गए दो लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, उठा ले गए दो लाख के जेवर
Fri, 26 Sep 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:55 AM IST
सार
इंदरिया ग्राम पंचायत के तिवारीपुर गांव में दिनदहाड़े सचिन सरोज के घर में छत के रास्ते चोरी हुई। चोरों ने जेवर और नकदी मिलाकर करीब दो लाख रुपये ले लिए। घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन
बाजारशुकुल के तिवारी पुर गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्त्रोत : ग्रामीण
विस्तार
बाजारशुकुल। इंदरिया ग्राम पंचायत के तिवारीपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर चोर सचिन सरोज के घर की छत से होकर अंदर घुसे और बक्से का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये के जेवर व नकदी उठा ले गए। दिनदहाड़े हुई चोरी से परिजन परेशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़िता प्रीति सरोज ने बताया कि वह अपने बच्चों संग दरवाजे पर परचून की दुकान पर बैठी थीं। तभी घर के अंदर कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। जब वह देखने गईं तो दो युवक कमरे से निकलते दिखे। पूछताछ करने पर एक ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और दोनों भाग निकले। थोड़ी देर बाद सचिन बाजारशुकुल से घर लौटे तो सामान बिखरा देख सन्न रह गए।
चोरी गए सामान में करीब एक तोला सोना, एक किलो चांदी और पांच हजार रुपये शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।